जैकी श्रॉफ बनेंगे सुपरहीरो दादा, 29 मई को रिलीज होगी ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ सुपरहीरो दादा की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ इस साल 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। फिल्म में प्रतीक, स्मिता पाटिल, भाग्यश्री दासानी, शरत सक्सेना और मिहिर गोडबोले समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

करीब एक महीने पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। टीजर में दादा-पोते के रिश्ते को कल्पना और एलियंस के रोमांचक सफर के साथ दिखाया गया है, जिसने बच्चों और परिवार दर्शकों का ध्यान खींचा।

फिल्म को लेकर जैकी श्रॉफ ने कहा कि यह कहानी हर बच्चे के सपनों और कल्पनाओं को सलाम करती है। उन्होंने कहा कि उम्र चाहे कोई भी हो, अगर इंसान के अंदर हिम्मत और जज्बा जिंदा है तो वही असली सुपरहीरो होता है।

Next Post

मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या

सोमेश्वर डिग्री कॉलेज की वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया सम्मानित सोमेश्वर/अल्मोड़ा। हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में आयोजित वार्षिकोत्सव 2025-26 समारोह में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति […]
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या

You May Like