रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा इन दिनों शवाब पर है उपर से मौसम अपने तैवर दिखा रहा है। सोमवार को बारिश के कारण हाईवे पर यात्रियों को रोकने के बाद मंगलवार सुबह को गौरीकुंड पैदल मार्ग टूट गया है। जिसके कारण विभिन्घ्न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कर ली जाएगी, लेकिन करीब तीन घंटे बाद भी मार्ग सुचारू नहीं हो सका है।वहीं कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास गलनाउ में बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग खोलने का कार्य प्रगति पर है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात सुचारू हो जाएगा।
आप के वरिष्ठ नेता कोठियाल ने दिया पार्टी से इस्तीफा
Wed May 18 , 2022
देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र भेजा है। बता दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल कोठियाल आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरा थे। अजय […]

You May Like
-
शक्ति नहर किनारे फिर गरजी जेसीबी, कई अतिक्रमण ध्वस्त
News Hindi Samachar December 29, 2023
