लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी थी सलमान खान को धमकी, गिरफ्तार हुए महाकाल ने किया खुलासा

News Hindi Samachar

मुंबई: फिल्म अभिनेता सलमान खान तथा उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र लॉरेंस बिश्नोई के साथी विक्रम बराड़ के इशारे पर तीन बदमाशों ने पहुंचाया था। इस बात का खुलासा पूछताछ के दौरान सौरव महाकाल ने किया है। सौरव महाकाल को पुणे पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को मुंबई पुलिस ने सौरव महाकाल से पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार सौरव महाकाल ने मुंबई पुलिस को बताया कि सलमान खान को डराने.धमकाने के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। बिश्नोई गिरोह ने प्रचार के लिए सलमान खान को धमकी दी थी। पुलिस ने पत्र सौंपने वालों की भी पहचान कर ली हैए लेकिन अभी तक तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सौरव महाकाल ने पुलिस को बताया कि बिश्नोई के एक सहयोगी विक्रम बराड़ के कहने पर धमकी दी गई थी। बराड़ फिलहाल कनाडा में है। उस पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सौरव महाकाल ने यह भी बताया कि सलमान को धमकी देने तीन लोग आए थेए जिनसे उसकी मुलाकात मुंबई में ही हुई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाकाल से करीब छह घंटे तक पूछताछ की।

जानकारी के अनुसार सलमान खान को धमकाने में विक्रम बराड़ का हाथ है। बराड़ राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है। वह इस समय देश से बाहर है। दो दिन पहले इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान से भी पूछताछ की थी। सलमान ने कहा था कि वह बराड़ को नहीं जानते। एक्टर ने लॉरेंस बिश्नोई को पिछले कुछ सालों से चल रहे मामलों की वजह से जानने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के समय धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास की तथा सलमान खान की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निराश्रित गौवंश के लिए समावेशी नीति का प्रबंधन आवश्यक : सौरभ बहुगुणा

देहरादून: पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर निराश्रित गौवंश के लिए समावेशी नीति का प्रबंधन का प्रस्ताव मांगा है। बहुगुणा शुक्रवार को अपने विभागों की समीक्षा कर रहे थे। विधानसभा में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में […]
निराश्रित गौवंश के लिए समावेशी नीति का प्रबंधन आवश्यक : सौरभ बहुगुणा

You May Like