अठुरवाला में नही खुलेगी शराब की दुकान, अठुरवाला संघर्ष समिति कर रही थी विरोध

News Hindi Samachar

देहरादून:  डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अठुरवाला में खोली जा रही अंग्रेजी शराब की दुकान का एक हफ्ते से अठुरवाला संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध किया जा रहा था।

विरोध के चलते  जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला।

जिसके बाद पूर्व सीएम ने अठुरवाला में शराब की दुकान ना खोलने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद अठुरवाला की जनता में खुशी की लहर है।

सभासद प्रदीप नेगी ने बताया कि अठुरवाला में शराब की दुकान का विरोध स्थानीय जनता कर रही थी। जनता का कहना था कि शराब की दुकान को खोलने का मतलब है, माहौल को खराब करना।

बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने बताया कि अठुरवाला में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलना किसी भी तरह से सही नहीं था। यहाँ पर शराब की दुकान खोलने का पूरा जन मानस विरोध कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली : चौदह वर्षीय नाबालिग से शादी करने वाला गिरफ्तार

-6 हजार रुपये के लिए पिता ने बेच दिया  -स्कूल नहीं आने पर शिक्षक उपेंद्र सती ने लिया संज्ञान -शिक्षक होने की जिम्मेदारी निभाई उपेंन्द्र सती ने चमोली/नागनाथ पोखरी:  जनपद के विकासखंड नागनाथ पोखरी के एक गांव में नाबालिग के विवाह का मामला सामने आया था। पोखरी के ही एक […]
चमोली : चौदह वर्षीय नाबालिग से शादी करने वाला गिरफ्तार

You May Like