केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज से मिले महाराज

News Hindi Samachar

किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक, सफेद चंदन उगाने के लिए डी नोटिफाई करने को कहा

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया।

प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि टीक, सफेद चंदन जंगलों में उगाते हैं। लेकिन यदि हमें किसानों की आय बढ़ानी है तो तो उनको डी नोटिफाई करके किसान भी इन्हें उगाकर अच्छी ख़ासी आय अर्जित कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कार्बन क्रेडिट पर चर्चा करते हुए यह पंचायतों में किस प्रकार होगा इस पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जब हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तभी हमें कार्बन क्रेडिट प्राप्त होगा। भेंट के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने महाराज का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर महाराज ने उन्हें बद्रीनाथ का प्रसाद भी भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है बजट - पीएम मोदी

बजट नौजवानों को देगा अनगिनत नए अवसर – प्रधानमंत्री  नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में 2024-25 के लिए बजट पेश किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने वाला महत्वपूर्ण बजट बताया और कहा कि यह समाज के हर […]
समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है बजट – पीएम मोदी

You May Like