सावन जोत महोत्सव में मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने की शिरकत

News Hindi Samachar
हरिद्वार: श्री सावन जोत सभा द्वारा भजन गढ़ आश्रम भीमगोडा से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ज्योति प्रचंड कर झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा को रवाना करते हुए मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कई वर्षों से इस धार्मिक कार्यक्रम में शिक्षित करते हैं, उन्होंने सभी के लिए मां गंगा की कृपा और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बने रहने की कामना की। उन्होंने सभा द्वारा इस परंपरा को आगे बढ़ाने की सराहना की। कहा कि अखंड भारत के मुल्तान जिला जो अब पाकिस्तान में है उसको निभा रहे हैं। उन्होंने 24वें वार्षिक उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1910 से यह परंपरा चली आ रही है। रूपचंद ने मुल्तान से चलकर पैदल हरिद्वार आते थे, मुल्तानी समाज उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। सभा के प्रधान किशोर नागपाल ने मुख्य अतिथि सम्मानित किया। इस मौके पर ईश्वर अग्रवाल, धर्मो देवी, चेयरमैन कैलाश सचदेवा, प्रधान किशोर नागपाल, सचिव जितेंद्र कटारिया, कोषाध्यक्ष गुरुशरण चौधरी, अजय दीवान, लव सेतिया, दीपक बुग्गरा, महंत मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, 19 कार्य हो चुके पूरे, 22 कार्य गतिमान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सङ़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय जनरल वी के सिंह, सङक परिवहन […]
ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, 19 कार्य हो चुके पूरे, 22 कार्य गतिमान

You May Like