बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

News Hindi Samachar

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप उनके वाहन की सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस दुर्घटना में विधायक विनोद कंडारी सुरक्षित बच गए। उन्हें हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए।

हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनकी स्थिति सुरक्षित बताई गई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल मच गई।

Next Post

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की […]
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

You May Like