मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ की सिनेमाघरों में रफ्तार हुई धीमी, लाखों में सिमट रही कमाई

News Hindi Samachar

पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ ने विवादों और विरोध के बीच 100 करोड़ रुपये की दहलीज सफलतापूर्वक छू ली है। मगर, लगता है कि 100 करोड़ी बनने के बाद इसके कदम अचानक से धीमे पड़ गए हैं। जानते हैं 14वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया?

पहले हफ्ते शानदार रहा कलेक्शन
पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ साल 2019 में आई फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। 27 मार्च को रिलीज हुई ‘एल 2 एम्पुरान’ ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। पहले हफ्ते में इस फिल्म की टोटल कमाई 88.25 करोड़ रुपये रही।

लाखों में सिमटी कमाई
‘एल 2 एम्पुरान’ दूसरे हफ्ते में औसत प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को 13वें दिन इस फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद यह फिल्म अब लाखों में सिमटती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन इस फिल्म ने 70 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया। इसका टोटल नेट कलेक्शन 101.9 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘जाट’ बनेगी ‘एल 2 एम्पुरान’ के लिए चुनौती?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘एल 2 एम्पुरान’ 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई काफी सुस्त हो चुकी है। फिलहाल इसके सामने ‘छावा’ टिकी है। वहीं सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘जाट’ आ गई है, जिसका असर फिल्म के कारोबार पर पड़ सकता है।

ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
‘एल 2 एम्पुरान’ का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीनगर में 7.5 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का किया जाएगा निर्माण

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दी स्वीकृति  नई दिल्ली/देहरादून। श्रीनगर में शीघ्र ही पंच पीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस महत्वकांक्षी परियोजना के निर्माण को अंतिम […]
श्रीनगर में 7.5 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का किया जाएगा निर्माण

You May Like