नगर निकाय चुनाव- नामांकन का आखिरी दिन आज, अब प्रत्याशी एसबीआई ही नहीं, बल्कि किसी भी बैंक में खुलवा सकते है खाता 

News Hindi Samachar

बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मिलेगा मौका 

तीन दिन में बड़ी संख्या में किए गए नामांकन 

देहरादून।  नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। और इसी अंतिम दिन के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों को राहत प्रदान की गई है। आयोग ने प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर नियम आसान कर दिया है । दरअसल अब प्रत्याशियों को बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें नामांकन के अंतिम समय तक बैंक की जानकारी देनी होगी।

प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अलग से बैंक खाता खोलने का प्रावधान है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों की सुविधा के लिए शनिवार और रविवार को एसबीआई की विभिन्न शाखाएं, कोषागार, उप कोषागार खुलवाए। इसके बावजूद बैंक खाता खोलने में परेशानी आ रही थी।

आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने रविवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को बैंक संबंधी पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि प्रत्याशियों को बैंक खाता खुलने में देरी होने के मद्देनजर ये तय किया गया कि अधिकारी उनका नामांकन बिना बैंक जानकारी भी जमा करा लें।

उन्हें नामांकन के आखिरी तिथि को आखिरी समय तक खाते की जानकारी देनी होगी। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रत्याशी केवल एसबीआई ही नहीं, किसी भी बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं। नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है। तीन दिन में बड़ी संख्या में नामांकन हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी से मिले मेजर जनरल मनोज तिवारी, अग्निपथ योजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

अग्निवीर भर्ती में प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है एवं हमारी सरकार द्वारा सेना को हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जा […]
मुख्यमंत्री धामी से मिले मेजर जनरल मनोज तिवारी, अग्निपथ योजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

You May Like