कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

News Hindi Samachar
देहरादून: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी की जयंती के पर शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित उनके कार्यों को याद कर नमन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विश्व में भारत को एक अलग ही पहचान दी। उन्होंने कहा कि 1971 के भारत पाक युद्ध में उनकी कूटनीतिक सोच के कारण पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी और जनरल सैम मानेक शॉ ने पाकिस्तान की फौज को आत्मसमर्पण को मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके भाषण आज भी लोगों के दिलों का छूने का काम कर रहे हैं। भारत की उन कद्दावर चुनिंदा नेताओं में शुमार की जाती हैं जिन्होंने कड़े फैसले लेने से कभी परहेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी घुटने टेकने वालों में नहीं थी। प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि इंदिरा गांधी कहा करती थी कि सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी,मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.जसविन्दर सिंह गोगी,अमरजीत सिंह,राजेन्द्र शाह,उपाध्यक्ष महेन्द्र सिह नेगी गुरु जी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल,प्रवक्ता लखपत बुटोला, सुजाता पॉल, दीप बोहरा, राजेश चमोली,शिशपाल सिंह बिष्ट,विकास नेगी,धनी लाल शाह, राजवीर सिंह चौहान मौजूद दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्य सभा से विपक्ष के नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसदों और पूर्व सांसदों […]
सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी को पुष्पांजलि अर्पित की

You May Like