नागपुर में बोले नितिन गडकरी, दलित और मुस्लिम मुझे वोट न दें.. अगर मैंने, यहां देखें वीडियो

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। नागपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी नितिन गडकरी ने अपने मतदाताओं से दो टूक बात कही। नितिन गडकरी ने वोट को लेकर कहा कि अगर दलितों मुस्लिमों के साथ मैंने अन्याय किया हो तो ये लोग मुझे वोट न दें। अगर मैंने ईमानदारी से काम किया है, तो मेरे लिए कृपया वोट करें। नागपुर में एक सभा में नितिन गडकरी ने कहा कि मुझे जो भी पहचान मिली है वह नागपुर के लोगों की है। नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में अगर मैंने कभी काम में भेदभाव किया है या दलितों और मुसलमानों के साथ अन्याय किया है, तो मुझे वोट देने की कोई ज़रूरत नहीं है। अगर मैंने ईमानदारी से काम किया है, तो कृपया वोट करें मेरे लिए।”

नितिन गडकरी ने यह भाषण लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज समाप्त होने से पहले दिया। बता दें कि नितिन गडकरी इससे पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं। नितिन गडकरी ने 2019 में छह लाख से अधिक वोट हासिल किये थे। नागपुर आरएसएस के केंद्र के तौर पर भी मशहूर है। बता दें कि कांग्रेस ने नाना पटोले को कांग्रेस ने नागपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। माना जाता है कि नाना पटोले की इस पूरे क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। हालांकि नाना पटोले 2019 में नितिन गडकरी से चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी 19 अप्रैल को उत्‍तराखंड में मतदान होना है। उत्‍तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ मतदान होगा। बता दें कि […]
उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

You May Like