अब अप्रैल माह से ही प्रदेशभर में बढ़ेगी गर्मी, जानिए इसकी मुख्य वजह  

News Hindi Samachar

मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय इलाकों के सामान्य तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी 

देहरादून। बीते कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है, लेकिन अप्रैल से प्रदेश भर में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय इलाकों के भी सामान्य तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

मैदानी इलाकों में बीते तीन दिन से सामान्य तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है, अप्रैल माह से ही प्रदेश भर में गर्मी बढ़ेगी। इसकी मुख्य वजह सर्दी के सीजन में बारिश का कम होना है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में पूरे प्रदेश भर में सामान्य से सिर्फ 29 फीसदी अधिक बारिश हुई है। जबकि दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी का कम होना भी गर्मी बढ़ने का कारण है।

बीते तीन दिन से राजधानी दून में गर्मी तेवर दिखा रही है। रविवार को जिले में गर्मी का चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 31 मार्च को अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2020 में इस दिन अधिकतम तापमान 30.1 रहा था। आज यानी सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी भी तो उसका तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। रही बात मौसम की तो अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ सड़ा- गला शव 

देहरादून। लिव इन में रह रहे एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रमिका की पहले तो बेहरमी से हत्या की। उसके बाद शव को एक सूटकेस में बंद कर देहरादून में आशारोड़ी के जंगल में ठिकाने लगा दिया। रविवार को पुलिस ने जंगल […]
लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ सड़ा- गला शव 

You May Like