प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की छत गिरने से एक छात्र की मौत, तीन घायल

News Hindi Samachar
चम्पावत: जनपद में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की छत अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे घायल हैं। हादसे की खबर मिलते ही शिक्षा महकमे के साथ ही प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम मौके लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि एसडीएम मौके पर पहुंची हैं। पाटी विकास खंड के मौनकांडा प्राथमिक विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र आठ वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छात्रा सोनी पुत्री श्याम सिंह, रिंकू पुत्र गोधन सिंह और छात्रा शगुन पुत्री श्याम सिंह हादसे में घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह शौचालय की जर्जर छत है। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने स्वास्थ्य टीम को तत्काल घायल छात्रों के उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसे का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। एसडीएम रिंकू बिष्ट मौके पर हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों में घटना को लेकर रोष है। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोली चलने से युवक , आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में तमंचे से चली गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। लक्सर कोतवाली के खड़ंजा कुतुबपुर गांव में […]
गोली चलने से युवक , आरोपित गिरफ्तार

You May Like