काबुल की मस्जिद में भीषण धमाके में 30 से अधिक की मौत, 40 से अधिक घायल

News Hindi Samachar

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के एक साल पूरा होने के कुछ ही घंटे के बाद राजधानी काबुल के उत्तरी भाग के पीडी 17 इलाके में स्थित एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अभी तक इस विस्फोट को लेकर सरकार ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है और न किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी काबुल की मस्जिद में धमाका तब हुआ जब लोग शाम कि इबादत के लिए यहां एकत्रित हुए थे। काबुल पुलिस के प्रवक्ता बताया कि मस्जिद में भीषण धमाके में बड़ी संख्या में लोग मारे गए है, अभी तक इस घटना में मारे गए लोगों और घायलों की सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमाका बहुत ही जोरदार था। मस्जिद के आसपास के घरों के शीशे भी धमाके की वजह से टूट गए। तालिबान के खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मरने वालों में मस्जिद का इमाम भी शामिल हैं।

काबुल के इमरजेंसी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों में एक सात साल का बच्चा भी है। अस्पताल की तरफ से शुरूआती जानकारी में 27 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी। घटना के तुरंत बाद मौके पर सुरक्षाकर्मी और एंबुलेंस पहुंच गई। बता दें कि यह हमला तब हुआ है जब तालिबान अपना विजय सप्ताह बना रहा है। 15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और उनके पर्वतीय विकास की संकल्पना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर […]
इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता :  मुख्यमंत्री धामी

You May Like