प्रधानमंत्री मोदी ने असमिया अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन पर जताया दुख

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विख्यात असमिया अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट संदेश में कहा, “श्री निपोन गोस्वामी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने असमिया फिल्म उद्योग में अग्रणी योगदान दिया। उनके विविध कार्यों को कई फिल्म प्रेमियों द्वारा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।” उल्लेखनीय है कि असमिया सिनेमा जगत के विख्यात अभिनेता निपोन गोस्वामी का आज गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, 104 रनों से हराया

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश पर 104 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हपए रिली रोसो के 109 रनों के बेहतरीन शतकीय पारी और क्विंटन डी कॉक के 63 रनों की […]
टी-20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, 104 रनों से हराया

You May Like