नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए बधाई दी।

नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की सादर शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व ने भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा दी है। आजादी के अमृतकाल के पुनीत अवसर पर पंच प्रण के माध्यम से आपने नवीन भारतीय चेतना को आकार दिया है।हमारी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक अधिष्ठान प्राप्त हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, इनके सार्वकालिक निरंतरता के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कृतसंकल्पित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमें सदैव आपका नेतृत्व प्राप्त होता रहे। आप यशस्वी हों, आप दीर्घायु हों।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से देश भर में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान अभियान समेत तमाम सेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से देश के 10 लाख बूथों पर पीपल का पौधा लगाने की भी शुरुआत की गई है।

दरअसल, भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रुप में मना रही है। इसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देश भर में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार भी करेंगे। स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता गांधी भण्डार से कपड़े और सामग्रियों की खरीद भी करेंगे।

साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी बारिश के चलते टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध

चम्पावत: कल रात से हो रही बारिश की वजह से टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से खतरा बना हुआ है। एनएच फिलहाल पूरी तरह से अपरुद्ध है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने टनकपुर के ककराली गेट और चम्पावत में कोतवाली के समीप वाहनों को रोका […]
भारी बारिश के चलते टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध

You May Like