कमला हैरिस से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, महिला अधिकारों पर की चर्चा

News Hindi Samachar

वाशिंगटन: अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मुलाकात कर महिलाओं के मुद्दों पर बातचीत की। प्रियंका ने शुक्रवार को डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी वुमन लीडरशिप फोरम कांफ्रेंस में हिस्सा लिया था और उसी दौरान उनकी मुलाकात हैरिस से हुई थी।

चोपड़ा ने सम्मेलन की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और हैरिस के साथ चर्चा की विस्तृत जानकारी दी है। अभिनेत्री ने लिखा कि बहुत पहले से ही दुनिया ने महिलाओं की ताकत को कमतर कर आंका। हमें नकारा गया और चुप कराया गया लेकिन निस्वार्थ भाव से काम करने वाली महिलाओं के त्याग और दृढ़ता को शुक्रिया। आज हम उस स्थान पर हैं जहां पर हम एकसाथ संयुक्त रूप से गलतियों को सुधार सकते हैं।

उन्होंने कहा, यह चर्चा का अहम मुद्दा था, जिसपर कल रात वाशिंगटन में वुमन लीडरशिप फोरम कांफ्रेंस के मंच पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बातचीत करने का मौका मिला।

चोपड़ा ने कहा कि गत दो साल में मानवता ने कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि हम त्वरित स्थिरता और प्रगति की जरूरत महसूस कर रहे हैं, अमेरिका के लिए यह आठ नवंबर को चुनाव के साथ शुरू हुआ। प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका है। चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने और मताधिकार का इस्तेमाल करने की खासतौर पर महिलाओं के लिए क्योंकि हमें सक्रियता से भागीदारी करनी होगी, ताकि हमारे अधिकारों का ख्याल रखा जाए। अभिनेत्री ने कहा कि वह अमेरिका में मतदान करने की अर्हता नहीं रखती हैं, लेकिन उनके पति निक जोनास अमेरिकी चुनाव में मतदान करते हैं और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास भी मतदान करेगी।

इससे पहले, अपने संबोधन में चोपड़ा ने कहा था कि भारत में महिलाएं शीर्ष निर्वाचित पद पर आसीन होने में सफल हुई हैं, लेकिन अमेरिका में यह स्थिति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता सर्वेक्षण: उत्तराखंड को छह श्रेणियों में मिला प्रथम पुरस्कार

देहरादून: स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में रविवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उत्तराखंड राज्य को छह श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसमें नेशनल फिल्म कंपटीशन […]
स्वच्छता सर्वेक्षण:  उत्तराखंड को छह श्रेणियों में मिला प्रथम पुरस्कार

You May Like