प्रियंका गांधी ने सांसद के रूप में ली शपथ, नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य जो लोकसभा के लिए हुई निर्वाचित

News Hindi Samachar

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रियंका गांधी को दिलाई शपथ 

प्रियंका गांधी की जीत के बाद लोकसभा में कांग्रेस के हुए 99 सांसद

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने सांसद के रूप में शपथ ले ली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके साथ ही देश की संसद में गांधी परिवार के एक और सदस्य का प्रवेश हो गया है। प्रियंका गांधी नेहरू परिवार की 16वीं सदस्य हैं जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई हैं। केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के बाद लोकसभा में दोबारा कांग्रेस के 99 सांसद हो गए हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी ने छोड़ी थी, जबकि नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद बसंतराव चव्हाण के निधन के चलते खाली हुई थी।

इन पर हाल ही में उपचुनाव हुए हैं और दोनों ही सीटें कांग्रेस के पास वापस आ गई हैं। यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य होंगे। राहुल गांधी रायबरेली से और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज मसूरी दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी तैनात

साढ़े बारह बजे पहुंचेंगे बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा  मसूरी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों […]
आज मसूरी दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियां रहेंगी तैनात

You May Like