बागवानी की मजबूत आधार बनेगी तकनीकयुक्त सिंचाई: गणेश जोशी

News Hindi Samachar

देहरादून: सेवानिवृत आईएएस भास्कर खुल्बे और देब मुखर्जी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित करने व किसानों की आय बढ़ाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि तकनीकयुक्त सिंचाई से बागवानी को मजबूत किया जा सके।

बुधवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित कैम्प कार्यालय में बैठक के दौरान प्रदेश में गोल्डन कीवी के उत्पादन को प्रोत्साहित करने एवं अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए ड्रिप इरिगेशन करने जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी वार्ता हुई।

उन्होंने बताया कि सामान्य सिंचाई तकनीक एवं अत्याधुनिक तकनीक के साथ सिंचाई दोनों में बहुत अंतर है। मोबाइल ऐप के माध्यम से क्लाउड आधारित ड्रिप इरिगेशन भी इस समय की मांग है और अरुणाचल प्रदेश, मेघालय आदि में यह प्रचलित भी है।

मंत्री ने कहा कि वह कृषि सचिव को इस बाबत निर्देशित करेंगे ताकि तकनीकयुक्त सिंचाई से बागवानी को मजबूत किया जा सके। मंत्री ने अपने जर्मनी दौरे के विभिन्न जानकारियों को भी साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेवफाई के शक में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

हरिद्वार: बेवफाई के शक में प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोटकर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र की नेहरू कालोनी का है। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने […]
बेवफाई के शक में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

You May Like