ससुराल गए शख्स की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

News Hindi Samachar

हरिद्वार: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव स्थित ससुराल गए कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ गांव निवासी मोनू 28 वर्ष की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। मोनू के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मोनू की शादी पांच साल पहले मुंडलाना की एक युवती के साथ हुई थी।

जानकारी के मुताबिक मोनू सोमवार रात मुंडलाना गांव में अपने ससुराल गया था, जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम मोनू के ससुराल वाले मोनू के घर पहुंचे थे, जो मोनू की पत्नी को अपने साथ लेकर जाना चाहते थे। सोमवार सुबह मोनू ने अपनी पत्नी को मुंडलाना जाने से मना कर दिया और इसके बाद मोनू काम पर चला गया। शाम को वापस लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। इसके बाद जानकारी मिली कि मोनू की पत्नी अपने मायके मुडलाना चली गई है।

इसके बाद मोनू पत्नी को लेने ससुराल मुंडलाना चला गया। लेकिन वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मोनू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मोनू के परिजनों ने मोनू की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश में कोरोना के 5,379 नए मरीज मिले, 16 की मौत

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में बुधवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,379 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 7,094 है। जबकि कोरोना संक्रमित 16 संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में […]
देश में कोरोना के 5,379 नए मरीज मिले, 16 की मौत

You May Like