तीन नवंबर को भैयादूज के शुभ अवसर पर बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट 

News Hindi Samachar

10 मई को खुले थे कपाट 

तीन नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद किए जाएंगे धाम के कपाट 

देहरादून। केदारनाथ धाम के कपाट तीन नवंबर को भैयादूज पर सुबह साढ़े आठ बजे बंद होंगे। इसी दिन बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया, इस वर्ष 10 मई को धाम के कपाट खुले थे।

अभी तक यहां 13 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बताया, केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए परंपरानुसार भैयादूज पर्व तीन नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद किए जाएंगे।

बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव पर रामपुर पहुंचेगी। चार नवंबर को बाबा केदार की डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विश्राम करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगर धीरे-धीरे आपकी भी याददाश्त हो रही है कमजोर, ये हो सकते हैं अल्जाइमर के संकेत

अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जो सीधे तौर पर आपके दिमाग को इफेक्ट करती है. आमतौर पर ये बीमारी बुढ़ापे के समय में होती है, जो कि सामान्य है. लेकिन आज कल के भागदौड़ भरी लाइफ और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ये बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखने […]
अगर धीरे-धीरे आपकी भी याददाश्त हो रही है कमजोर, ये हो सकते हैं अल्जाइमर के संकेत

You May Like