केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने सीएम धामी का किया भव्य स्वागत

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन किये

देखें वीडियो

श्री केदारनाथ धाम। कुछ दिन पहले तक राज्य सरकार के खिलाफ तलवार भांज रहे तीर्थ पुरोहितों ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी का केदारनाथ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

दिल्ली में केदारनाथ धाम के निर्माण के मसले का पटाक्षेप करने के बाद सीएम धामी बुधवार को बाबा केदार की शरण में पहुंचे। मंगलवार को तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने दून पहुंचकर कैबिनेट के फैसले पर आभार जताया था।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रात:भगवान केदारनाथ जी के दर्शन किये भगवान का जलाभिषेक किया। मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री यात्रा व्यवस्थाओं एवं पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया तथा केदारनाथ यात्रा के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, पुजारी शिवशंकर लिंग,समन्वयक आरसी तिवारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी सहित तीर्थ पुरोहित रहे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला एशिया कप 2024- नेपाल को 82 रनों से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

नई दिल्ली।  महिला एशिया कप 2024 में भारत का विजय अभियान जारी है। इंडिया ने नेपाल को 82 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब उसका सामना ग्रुप बी की शीर्ष टीम से 26 जुलाई को होगा। भारत-पाकिस्तान ने किया क्वालिफाई ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान […]
महिला एशिया कप 2024- नेपाल को 82 रनों से हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह 

You May Like