उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

News Hindi Samachar

मैदानों में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दो जनवरी को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना है। वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को भी मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दिनभर सर्दी का असर महसूस किया गया।

आगामी दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम के बदलने के संकेत हैं, जबकि छह और सात जनवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

Next Post

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

प्रदेश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं पर हुई चर्चा देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। भेंट […]
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

You May Like