सब्जियों की कीमत में आया भारी उछाल, उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ा अतिरिक्त बोझ, जानिए लेटेस्ट सब्जियों के दाम 

80 रु. किलो पहुंचे टमाटर के दाम 

देहरादून। बारिश में आवक कम होने से सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। टमाटर का भाव फुटकर बाजार में दोगुना पहुंचने के साथ 80 रुपये किलो हो गया है। अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि होने से उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। फुटकर बाजार में कुछ दिन पहले तक 40 से 50 रुपये तक बिकने वाला टमाटर अब 80 रुपये किलो पहुंच गया है। आलू भी 40 रुपये किलो बिक रहा है।

अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल आने से उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। निरंजनपुर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि बंगलूरू और महाराष्ट्र से टमाटर की आवक काफी कम हो रही है। इसकी वजह से टमाटर महंगा हो गया है। मंडी सचिव ने बताया कि अन्य सब्जियों की आवक पर भी बारिश का असर पड़ा है।

10 दिनों में दाम कम होने की संभावना

निरंजनपुर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि बंगलूरू और महाराष्ट्र से नई टमाटर की फसल आगामी 10 दिनों में तैयार हो जाएगी। बारिश कम होते ही आवक बढ़ने से कीमतें गिरने लगेंगी। यूपी और अन्य जगहों से भी बारिश कम होते ही आवक बढ़ने की उम्मीद है।

सब्जियों के दाम

सब्जी       थोक        फुटकर
आलू         24-25      40
टमाटर       40           80
प्याज         35            60
लहसून      120-150   240
फ्रेंच बीन्स   60             120
भिंडी          25            40
शिमला मिर्च 40-50      80
अदरक      150          240

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ उपचुनाव- मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा

विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी जनता- सीएम ज्योतिर्मठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ज्योर्तिमठ में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। भूस्खलन को […]
बदरीनाथ उपचुनाव- मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा

You May Like