सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

News Hindi Samachar
बागेश्वर: शहर पुलिस लाइन मालता के पास देर रात लगभग ढाई बजे एक अल्टो कार मेहनरबुंगा बाईपास पर खाई में गिर गई। अल्टो कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कार सवार चारों लोग बागेश्वर से रामलीला देखकर घर वापस जा रहे थे जब अचानक मालता रोड के पास कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर नीचे मेहनरबुंगा बाइपास पर खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस व फायर विभाग ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेक्स्यू अभियान चलाया। प्रभारी फायर अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि घटना में 30 वर्षीय विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सिमतोली, 20 वर्षीय रोहित पुत्र भूपाल सिंह ,21 वर्षीय सुनील सिह पुत्र सुरेश सिंह की मौके पर मौत हो गई है। 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र पूरन निवासी तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। शवों को पोस्टमार्टम लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विभाजन विरोधी संतों के आंदोलन में आचार्य धर्मेंद्र की थी अग्रणी भूमिकाः आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ गुरुवार को श्री पंचखंड पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन आचार्य धर्मेंद्र महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी सोमेन्द्र शर्मा के चादरपोशी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदित्यनाथ सुबह गोरखपुर से सीधे राजस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा […]
भारत विभाजन विरोधी संतों के आंदोलन में आचार्य धर्मेंद्र की थी अग्रणी भूमिकाः आदित्यनाथ

You May Like