सरकार का मकसद विपक्ष को छोटा दिखाना और सच को गुमराह करना

News Hindi Samachar

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र के तहत लोकसभा की कार्यवाही खत्म हो गई है। इन सबके बीच लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चैधरी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अधीर रंजन चैधरी ने कहा कि सदन चलाने की अब जरूरत नहीं है और सदन अचानक बंद हो गया। सरकार और सत्तारुढ़ पार्टी की तरफ से हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज करने में कोई कमी नहीं होगी क्योंकि उनका एक ही मकसद है विपक्ष को छोटा दिखाना और सच को गुमराह करना।
उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सरकार ने सदन में पेगासस पर चर्चा का मौका नहीं दिया। अंतिम दिन तक चर्चा नहीं हुई। सरकार राज्यसभा और लोकसभा में पेगासस पर अलग-अलग बयान देती है। इस पर रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय अलग-अलग बयान देते हैं। संसद के मॉनसून सत्र के लिए लोकसभा की बैठक बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
पेगासस जासूसी मामला, तीन केंद्रीय कृषि कानून को वापस लेने की मांग सहित अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों के शोर-शराबे के कारण पूरे सत्र में सदन में कामकाज बाधित रहा और सिर्फ 22 प्रतिशत कार्य निष्पादन हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुबह कार्यवाही शुरू होने पर बताया कि 17वीं लोकसभा की छठी बैठक 19 जुलाई 2021 को शुरू हुई और इस दौरान 17 बैठकों में 21 घंटे 14 मिनट कामकाज हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘सदन में कामकाज अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्धव ठाकरे देंगे राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार

मुंबई। कांग्रेस के समर्थन से सरकार चला रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि राज्य में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर आईटी पुरस्कार स्थापित किया जायेगा। हम आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम देश […]
उद्धव ठाकरे देंगे राजीव गांधी के नाम पर पुरस्कार

You May Like