करंट लगने से मां और एक साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत

News Hindi Samachar

देहरादून: चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में शुक्रवार सुबह विद्या देवी 24 साल पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी।तभी मशीन पर करंट आ गया। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिग्गज शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख जताया है। झुनझुनवाला का मुंबई में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के साथ मुलाकात की अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया। […]
प्रधानमंत्री मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक जताया

You May Like