खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक

News Hindi Samachar
उत्तरकाशी : बारिश-बर्फबारी के अलर्ट के कारण उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक लगा दी गई है। डीएम अभिषेक रुहेला ने ट्रैकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा को देखते हुए गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार, इस दौरान किसी भी दल को ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। उ त्तरकाशी जिला प्रशासन ने छह से आठ अक्तूबर तक ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के अगले तीन दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यह निर्णय लिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों को लेकर मौसम पूवार्नुमान जारी किया है। जिसके अनुसार गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पहले से ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए दलों को भी मौसम संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिससे वह सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

बागेश्वर: शहर पुलिस लाइन मालता के पास देर रात लगभग ढाई बजे एक अल्टो कार मेहनरबुंगा बाईपास पर खाई में गिर गई। अल्टो कार में 4 लोग सवार थे, जिसमें 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। कार सवार चारों लोग […]
सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

You May Like