सूडान में आदिवासी संघर्ष, 31 की मौत, 39 घायल

News Hindi Samachar
खार्तूम: सूडान के ब्लू नाइल राज्य में शुक्रवार को हुए आदिवासी संघर्ष में कम से कम 31 लोग मारे गए। ब्लू नाइल सरकार ने इसकी पुष्टि की है। राज्य की सुरक्षा समिति ने कहा है कि शुक्रवार को कुछ शहरों में हुए आदिवासी संघर्ष में जमकर खूनखराबा हुआ। इस संघर्ष 31 लोग मारे गए और 39 अन्य घायल हो गए। 16 दुकानें नष्ट हो गईं। ब्लू नाइल सुरक्षा समिति ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक अल-दमाजिन और अल-रूसेरेस में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह संघर्ष बर्टी और हौसा जनजातियों के बीच हुआ। उल्लेखनीय है कि ब्लू नाइल राज्य पूर्वी सूडान में इथियोपिया की सीमा पर है। यहां रोजेयर्स बांध है। यहां सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन किया जाता है। इस संघर्ष की वजह से बिजली उत्पादन में रुकावट आने का अंदेशा जताया गया है। यह भी महत्वपूर्ण है कि सूडानी सशस्त्र बलों के जनरल कमांडर अब्देल फत्ताह अल-बुरहान ने 25 अक्टूबर, 2021 को आपातकाल घोषित करते हुए सरकार को भंग कर दिया था। तब से सूडानराजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में 18 जुलाई से भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश में जमकर बरसेंगे मेघ

देहरादून: मौसम विभाग ने 18 जुलाई से राज्य में एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान लगाया है। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में […]
उत्तराखंड में 18 जुलाई से भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश में जमकर बरसेंगे मेघ

You May Like