रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर में गुरुकुल नारसन हाईवे (ळनतनानस छंतेंद भ्पहीूंल) पर बाइक पर सवार दो युवक मुजफ्फरनगर से नारसन की ओर जा रहे थे. तभी सामने गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना नारसन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नारसन पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चालक का नाम नजर मोहम्मद पुत्र वाजिद अली निवासी जिला मुजफ्फरनगर बताया गया है। बाइक सवार युवकों के नाम जितेंद्र पुत्र मदन सिंह व बालेंद्र पुत्र हुकम सिंह निवासी मुजफ्फरनगर बताया जा रहा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एसटीएफ ने दबोचा 10 हजार का इनामी फरार तस्कर
Tue May 24 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार जनपद के लक्सर से एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनवर अली पुत्र कासिम है। कासिम लक्सर के मुंडाखेडा कलां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मनवर अली पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित […]

You May Like
-
विद्यालय कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
News Hindi Samachar September 29, 2022
