उत्तराखंड क्रांति दल ने दी महानायक श्रीदेव सुमन की 78 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

News Hindi Samachar

देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल ने महानायक श्रीदेव सुमन की 78 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुये दल का 42वाँ स्थापना पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में मनाया। कार्यक्रम को अध्यक्षता दल के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष श्री काशी सिंह ऐरी ने की। श्री ऐरी ने श्रीदेव सुमन को याद करते हुये श्रद्धांजलि दी व उनके संघर्षो को याद किया। दल के स्थापना दिवस पर अपने सम्बोधन मे श्री काशी सिंह ऐरी ने कहा कि दल को अब गाँव गाँव तक संगठन को मजबूती करने के लिये कमर कसनी पड़ेगी। अब प्रत्येक पदाधिकारी को अपने जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। सभी पुराने साथियो को दल में सक्रिय करते हुये उनकी वापसी की जायेगी। राज्य के मुद्दों को लेकर दाल हमेशा मुखर रहेगा। जन जन तक दल की रीति नीतियों और दल के संघर्षो को ले जाने की कार्य योजना के तहत कार्य होगा।

इस अवसर पर श्री चंद्र शेखर कापड़ी, सुरेंद्र कुकरेती, ए पी जुयाल,ब्रह्मानन्द डालाकोटी,मोहन काला, लताफत हुसैन, भुवन जोशी, डी डी जोशी, आनन्द सिलमाना, बहादुर सिंह रावत, रेखा मिंया,जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत,किशन मेहता ,सुनील ध्यानी ,देवेंद्र चमोली, के एन डोभाल दीपक रावत, प्रताप कुंवर,आदि ने विचार रखे।

इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार,बीडी रतूड़ी, डॉ नारायण सिंह जंतवाल,पुष्पेश त्रिपाठी,शांति प्रसाद भट्ट,विजय बौड़ाई, गणेश काला,गीता बिष्ट, राजेश्वरी,किरन रावत, सुलोचना इष्टवाल,कैप्टेन सविता श्रीवास्तव,विपिन रावत,डीडी जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है:मुख्यमंत्री

खटीमा । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में अनेक […]
मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है:मुख्यमंत्री

You May Like