सीएम धामी से मिले वेटलिफ्टर मुकेश पाल 

News Hindi Samachar

वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत को दिलाया रजत और कांस्य, सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर मुकेश पाल ने भेंट की। मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है।

मुकेश पाल वर्तमान में सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगस्त में मिलेगा हल्द्वानी को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण हल्द्वानी। अगले महीने हल्द्वानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मिलने जा रहा है। स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के गौलापार में मानसखंड खेल परिसर में […]
अगस्त में मिलेगा हल्द्वानी को एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम

You May Like