अमेरिकी बलों को हवाई मार्ग के जरिए सूडान से बाहर निकाला गया

News Hindi Samachar
खार्तूम: सूडान में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी बलों ने इस अफ्रीकी देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकाल लिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर जानकारी दी थी कि सूडान में संघर्ष समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने दूतावास के कर्मियों को वहां से बाहर निकालने की शनिवार को सिफारिश की थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों को इस संबंध में आदेश दिए। अधिकारी ने बताया था कि अमेरिकी बलों ने सूडान में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाद में एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि बलों को ले जा रहे विमान सूडानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। सूडान की सेना से संघर्ष कर रहे ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेस’ ने बताया कि अमेरिकी बचाव अभियान में छह विमानों की मदद ली गई और उसने अमेरिका के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय किया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा संबंधी गंभीर स्थिति के कारण दूतावास में काम-काज रोक दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दूतावास में काम-काज फिर से कब शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने बसवेश्वर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नेता, कवि और समाज सुधारक बसवेश्वर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, आज बसव जयंती के पावन अवसर पर, मैं जगद्गुरु बसवेश्वर […]
प्रधानमंत्री मोदी ने बसवेश्वर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी 

You May Like