इमार्टिकस लर्निंग ने डाटा साइंस व इन्वेसटमैंट बैंकिंग पर आयोजित किया सेमिनार

News Hindi Samachar

देहरादून। दुनिया एक ग्लोबल बिजनेस हब बनती जा रही है। उत्तराखण्ड भी ग्लोबल बिजनेस हब की और बढ़ रहा है। रोजगार के नए-नए अवसर खुल रहे है। इसी को लेकर उत्तराखण्ड में रोजगार के नए अवसर खोलने के लिए इमार्टिकस लर्निंग नें सर्वे चैक स्थित आईटीडीआर स्टेडियम में युवाओं के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं को डाटा साइंस, इन्वेस्टमैंट बैंकिंग व रिटेल बैंकिंग के बारे में जानकारी दी गई।

सेमिनार का उद्घाटन प्रदेश के उपनल व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस दौरान उन्होंने कह कि सभी को सरकारी नौकरी मिलना तो मुश्किल है लेकिन युवाओं को आगे बढ़ने के लिए उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रोजगार से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इमार्टिकस लर्निंग युवाओं को अच्छे अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को समर्पण भाव से काम करना चाहिए जिससे कि काम मे उच्च कोटी की गुणवत्ता आए। उन्होंने कहा कि अब वह समय चल रहा है जब पूरे परिवार को कमाकर खाना पड़ता है। यह समय नहीं है कि एक व्यक्ति कमाए और पूरा परिवार खाए।

इस अवसर पर सेमिनार में जानकारी देते हुए इमार्टिकस लर्निंग के रीजनल हेड आशीष काव ने कहा कि कम्पनी देश के 16 सेन्टरों पर काम कर रही है। अब इमार्टिकस लर्निंग ने उत्तराखण्ड में प्रवेश किया है। इस अवसर पर इमार्टिकस के बिज्नेस हेड उत्तराखंड अभिषेक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड अच्छी सिक्षा का केन्द्र हैं ओर इमार्टिकस लर्निंग के मध्याम से लोगों को बैंकिंग ओर डेटा साइंस के फील्ड़ में जॉब करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र पटेल

अहमदाबाद। विजय रूपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस पर लगातार चर्चा जारी थी। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी भाजपा ने सभी को चैंका दिया है। मुख्यमंत्री पद के लिए जो नाम चल रहे थे वो सब […]
गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र पटेल

You May Like