उत्तराखंड सुरंग हादसा: सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग फिर से शुरू, 32 मीटर अंदर तक डाले स्टील पाइप

News Hindi Samachar
उत्तरकाशी:  जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा धंस जाने से 10 दिन से अधिक समय से अंदर फंसे 41 श्रमिकों के लिए बाहर निकलने का रास्ता तैयार करने के वास्ते अमेरिकी ऑगर मशीन की मदद से ड्रिलिंग देर रात फिर से शुरू की गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मलबे में 32 मीटर अंदर तक स्टील के पाइप डाले जा चुके हैं। शुक्रवार को ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही थी लेकिन मशीन के एक कठोर वस्तु से टकरा जाने के बाद ड्रिलिंग रोक दी गई थी। ऑगर मशीन से ड्रिलिंग फिर से शुरू होने से बचाव प्रयासों में तेजी आने की संभावना है। उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिससे मलबे के दूसरी ओर श्रमिक फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत आज वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, ट्रूडो होंगे शामिल 

नई दिल्ली:  इजराइल और हमास के बीच युद्ध की पृष्ठभूमि में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को यानी आज जी20 देशों के नेताओं के वर्चुअल शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल होंगे। कनाडा ने ट्रूडो के शिखर सम्मेलन में […]
भारत आज वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, ट्रूडो होंगे शामिल 

You May Like