केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल करूंगा: सिद्धू

News Hindi Samachar

#लखीमपुर खीरी मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर शुक्रवार तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा। वहीं पंजाब कांग्रेस ने कहा कि सच्चाई की लड़ाई है, न्याय मिलने तक हम नहीं रुकेंगे। किसान मजदूर एकता अमर रहे।

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि अगर शुक्रवार तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल पर बैठूंगा। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस का दल नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी में मृतक किसान के परिजनों से मिलने जा रहा हैं।

बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, संगठन मंत्री केसी वेणुगोपाल समेत तमाम पदाधिकारी लखीमपुर पहुंचे थे। इससे पहले भूपेश बघले समेत तमाम नेताओं को लखीमपुर जाने नहीं दिया जा रहा था। जिसके चलते तमाम नेताओं लखनऊ एयरपोर्ट के भीतर ही धरने पर बैठ गए थे।

गौरतलब है कि गांधी जयंती के एक दिन बाद लखीमपुर में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मामले से जुड़े हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सामने आए थे। जिसके बाद सियासत गर्मा गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के उम्मीदवार तय, सभी सीटों जीतेंगे: प्रतिभा सिंह

#उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ा परिवार है और हमारे सभी कार्यकर्ता बराबर है। चेतन बरागटा हमारे छोटे भाई है, आई टी के प्रदेश संयोजक है और विरिष्ठ नेता है। उन्होंने कहा कि पिछली बार किरपाल परमार को पार्टी ने मौका दिया था और इस बार बलदेव ठाकुर को मौका दिया […]
भाजपा के उम्मीदवार तय, सभी सीटों जीतेंगे: प्रतिभा सिंह

You May Like