जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

देहरादून: डीएम सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको मानसून से पहले यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने  चैम्बर, कबल का कार्य तथा तारों अंडरग्राउण्ड किये जाने कार्य पूर्ण करते हुए फिनिशिंग टच दिये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मसूरी नन्दन कुमार सहित, लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बृहस्पतिवार, 8 जून 2023 का पंचांग

धर्म आस्थाः राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 18, शक सम्वत् 1945, आषाढ़, कृष्ण, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2080। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 25। जिल्काद 18, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जून सन् 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। […]
बृहस्पतिवार, 8 जून 2023 का पंचांग

You May Like