देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,329 नए मरीज

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 8,329 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 4,216 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 48 हजार 308 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार, 370 है। दैनिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3.35 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.41 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईएमए पासिंग आउट परेड: देश को मिले 288 युवा अधिकारी

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को अंतिम पग भरते ही 288 युवा जांबाज भारतीय थल सेना का हिस्सा बन गए। कुल 377 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें आठ मित्र देशों के 89 कैडेट्स शामिल हैं। दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी जनरल अमरदीप सिंह सलामी ने बतौर रिव्यूइंग […]
आईएमए पासिंग आउट परेड: देश को मिले 288 युवा अधिकारी

You May Like