राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह 3 जुलाई को सैन्यधाम पहुंचेंगे

News Hindi Samachar

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 03 जुलाई को सैन्यधाम में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
राज्यपाल से मुलाकात के उपरान्त मंत्री ने बताया कि आगामी 03 जुलाई को सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति का निर्माण प्रारम्भ होगा, जहां प्रदेश के अमर शहीदों के आंगन से एकत्रित की गयी पवित्र मिट्टी को सैन्यधाम में प्रतिस्थापित किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे तथा वीर नारियां और उनके परिजन भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम 03 जुलाई को 10 बजे प्रारम्भ होगा।

मंत्री ने हरिद्वार के रुड़की में स्थापित जीवामृत आर्गेनिक फूड एफपीओ में निर्मित शक्कर, खांड़ और सिरका भेंट किया। विदित हो कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीवामृत आर्गेनिक फूड एफपीओ के कर्मचारियों के साथ वार्तालाभ किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम विभाग ने जताई आशंका, येलो व ऑरेंज अलर्ट किया जारी

देहरादून: मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिये पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों व राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका जताने के साथ ही पर्वतीय […]
मौसम विभाग ने जताई आशंका, येलो व ऑरेंज अलर्ट किया जारी

You May Like