लैंसडौन का नाम शहीद जसवंत सिंह के नाम पर ‘जसवंतगढ़’ करने का प्रस्ताव पारित

News Hindi Samachar

देहरादून: जल्द ही अब उत्तराखंड की पर्यटक नगरी लैंसडौन का नाम जसवंतगढ़ में तब्दील हो जाएगा। छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी की अध्यक्षता में तीन दिन पहले हुई बैठक में लैंसडौन नगर का नाम हीरो ऑफ द नेफा महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत के नाम पर जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

छावनी परिषद ने वर्षों पुराने छावनी नगर का नाम लैंसडौन से परिवर्तित कर जसवंतगढ़ करने का सुझाव रक्षा मंत्रालय को भेजा है। रक्षा मंत्रालय ने पूर्व में छावनी बोर्ड से नाम बदलने संबंधी सुझाव मांगा था। अब तीन दिन पहले हुई छावनी बोर्ड की बैठक में लैंसडौन का नाम वीर शहीद जसवंत सिंह के नाम से जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

छावनी बोर्ड की कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि छावनी बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी की अध्यक्षता में तीन दिन पहले हुई बैठक में लैंसडौन नगर का नाम हीरो ऑफ द नेफा महावीर चक्र विजेता शहीद राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह रावत के नाम पर जसवंतगढ़ करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव को कैंट के प्रमुख संपदा अधिकारी मध्य कमान लखनऊ के माध्यम से रक्षा मंत्रालय को भेजा है।

इधर आम जनता लैंसडौन नगर का नाम बदलने का विरोध कर रही है। यदि इस नगर का नाम बदलना है तो भारत-चीन युद्ध के महानायक वीर जसवंत सिंह के नाम पर जसवंतगढ़ किया जाना तर्कसंगत होगा। बोर्ड बैठक में बोर्ड सचिव शिल्पा ग्वाल, बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजेंदर रावत आदि शामिल रहे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कौन थे बाबा जसवंत सिंह रावत पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के दुनाव ग्राम पंचायत के बाड़ियूं गांव में 19 अगस्त 1941 को जसवंत सिंह रावत का जन्म हुआ था। जिस समय वे शहीद हुए उस समय वह गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन में सेवारत थे। 1962 का भारत चीन युद्ध अंतिम चरण में था। चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग से आगे तक पहुंच गए थे। भारतीय सैनिक भी चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला कर रहे थे। जसवंत सिंह रावत सेला टॉप के पास की सड़क के मोड़ पर तैनात थे।72 घंटे तक चीनी सेना को रोककर अंत में 17 नवंबर 1962 को वह वीरगति को प्राप्त हुए। मरणोपरांत वह महावीर चक्र से सम्मानित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारी बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

देहरादून: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा सहित सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों में बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने रिवर राफ्टिंग पर आगामी 31 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। हालांकि अभी यह तिथि निर्धारित नहीं है, उम्मीद है कि अब […]
भारी बरसात के कारण रिवर राफ्टिंग पर लगी रोक

You May Like