ऋषिकेश। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तहसील संघचालक एवं अपने पिता स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 85 जरूरतमंद लोगों को अलग अलग से 5 लाख रुपए के अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से चेक वितरित किये। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा स्व० मांगेराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा जरूरतमंद एवं निसहाय लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, पिता के संस्कारों को ही आगे बढ़ाते हुए वह हर पल जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर है।
कार्यक्रम में मौजूद डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि स्व० मांगे राम जी का प्रेरणादाई जीवन हम सबके लिए एक मिसाल है वह हमेशा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक एवं पथ प्रदर्शक की भूमिका में रहेंगे। इस अवसर पर प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष सोबन सिंह केंतुरा ने कहा कि आपातकाल के दौरान स्व० मांगे राम जी ने भूमिगत होकर संघ का कार्य किया।उन्होंने अपना जीवन संघ एवं समाज सेवा में समर्पित किया।
इस अवसर पर खैरी कला के प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, पार्षद रीना शर्मा, गौरीमाफी प्रधान रोहित नौटियाल, शिव कुमार गौतम, भूपेन्द्र राणा,चक जोगीवाला प्रधान भगवान सिंह महर, रायवाला प्रधान सागर गिरी, अमर बहादुर छेत्री, सुंदरी कंडवाल, जगदंबा सेमवाल, गीता मित्तल, मुनि राजपूत, सच्चिदानंद भट्ट, राम कैलाश, पार्षद लव कंबोज, रमेश शर्मा, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संमा पवार, सुमित सेटी, गौतम राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सीएम को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया
Tue Jul 27 , 2021
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सफाई कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा। समस्याओं के उचित समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास […]

You May Like
-
शोरूम मालिक पर लगाया ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप
News Hindi Samachar September 15, 2022
