सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का उपवास

News Hindi Samachar

पार्टी की शंखनाद रैली में व्यवधान डालने का लगाया आरोप

देहरादून। भाजपा सरकार की तानाशाही के विरोध में कांगे्रस ने प्रदेश कार्यालय में किया सांकेतिक उपवास रखा। भाजपा सरकार में मंत्री यशपाल आर्य के कांगेे्रस पार्टी में शामिल होने के लिए किये गये स्वागत समारोह एवं संकल्प विजय शंखनाद रैली में व्यवधान डालने व उसी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली के हल्द्वानी के उसी मैदान मंे रखने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सांकेतिक उपवास पर बैठे।

उपवास समापन के अवसर पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी विचारधारा, पार्टी की नीति व कार्यक्रम करने का अधिकार होता है। परन्तु भाजपा अभी चुनाव में समय होते हुए भी प्रदेश मंें आतंक का वातावरण बनाने में लग गई है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत समारोह एवं संकल्प विजय शंखनाद रैली के आयोजन में व्यवधान डालने की नीयत से मुख्यमंत्री कार्यालय से एक साजिश के तहत कार्यक्रम स्थल को मुख्यमंत्री की सभा के लिए आरक्षित किया गया तथा वहां मुख्यमंत्री की सभा रखी गई उससे स्पष्ट है कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन

हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस के दूसरे दिन आज हल्द्वानी में अनेक कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष रूप से इन कार्यक्रमों के लिए हल्द्वानी पहुंचे हैं। शहर के मिनी स्टेडियम में रोजगार मेले के उद्घाटन के साथ राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह […]
सीएम ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन

You May Like