उत्तराखंड: अटल निर्मल नगर पुरस्कार के लिए चयनित, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार के लिए चयनित नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत के प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन कर इन निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाकर हमारे प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए 9 निकायों का चयन होना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय प्रदेश के दर्पण हैं। हम अपने निकायों में कैसे और बेहतर कार्य कर सकते हैं, इस दिशा में निरन्तर प्रयासों की जरूरत है। 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने में निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उत्तराखंड का समग्र विकास सभी प्रदेशवासियों की सामुहिक जिम्मेदारी है, इसमें सबको अपना योगदान देना है। कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश में स्वच्छता का बीड़ा उठाते हुए जिस बड़े बदलाव की शुरुआत की थी, उसका परिणाम आज पूरे देश में दिख रहा है। उनके महान विजन का ही नतीजा है कि आज देश के करीब 25 राज्यों ने अपने आप को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व को स्वच्छ बनाने के लिए 4पी यानी पॉलिटिकल लीडरशिप, पब्लिक फंडिंग, पार्टनरशिप एवं पीपल पार्टिशिपेशन को जरूरी बताया था। यह 4पी का सिद्धांत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से जिस स्वच्छता अभियान की बात की थी, वह स्वच्छता अभियान आज दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन चुका है।

शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए निकायों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। बड़े मंच पर पुरस्कार मिलने से गौरव की अनुभूति होती है। इससे अन्य निकायों को भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर कुल 6 पुरस्कार मिले यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिता ममगाईं, अनिता शर्मा, गौरव गोयल, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव शहरी विकास दिपेन्द्र चौधरी, निदेशक शहरी विकास नवनीत पाण्डे, नगर आयुक्त मनुज गोयल एवं विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्र सरकार ने 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति की प्रदान

नई दिल्ली: सरकार ने देश भर में 21 ग्रीनफील्ड (बिल्कुल नए) हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है जबकि नौ नए हवाई अड्डे खुल चुके हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (डॉ) वी के सिंह (सेवानिवृत्त) ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सोमवार को […]
केन्द्र सरकार ने 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति की प्रदान

You May Like