असम के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण पर

News Hindi Samachar

देहरादून। असम के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरी ने आज अपने उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवासीय भ्रमण के दौरान विधानसभा भवन, देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उत्तराखंड स्पीकर ने असम के स्पीकर का पुष्पगुच्छ एवं गंगाजली भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत भी मौजूद थे।
भेंट वार्ता के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने आसाम के स्पीकर को प्रतीक चिन्ह भेंट किया एवं शाल ओड़ाकर सम्मानित किया। बता दें कि असम के विधानसभा अध्यक्ष अपने परिवार सहित उत्तराखंड दौरे के दौरान 18 अगस्त को देहरादून पहुंचे थे।
इस अवसर पर दोनों स्पीकर के बीच अपनी-अपनी विधानसभाओं की कार्य संचालन नियमवाली एवं सदन की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई साथ ही विधानसभाओं की समितियों की कार्यप्रणाली एवं बैठकों के संबंध में भी वार्ता हुई। इस मौके पर असम स्पीकर ने विधानसभा भवन एवं सदन का निरीक्षण कर कोरोना संक्रमण के चलते सत्र के दौरान सदन के भीतर सदस्यों के बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। दोनों नेताओं के बीच अपने-अपने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एवं लॉकडाउन की स्थिति में उपजे हालातों पर चर्चा भी हुई। वहीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधान सभा की कार्य संचालन नियमावली एवं अन्य प्रकाशित पुस्तकें असम स्पीकर को भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्ड और बूथ स्तर से मुख्यमंत्री को राखी भेजेगी महिलायें

देहरादून। रक्षा बान्धन पर प्रदेश भर में महिलाएं वार्ड स्तर से लेकर बूथ तक महिलाये युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को राखी भेजेगी और उन्हें आशीर्वाद देगी। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा रक्षा सूत्र मेरी राखी पुष्कर धामी को लेकर बहनों ने मुहिम का शुभारंभ किया। इसमें पूरे प्रदेश […]
वार्ड और बूथ स्तर से मुख्यमंत्री को राखी भेजेगी महिलायें

You May Like