कांग्रेसियों ने सड़कों पर जलभराव को लेकर रोपे धान की पौध

News Hindi Samachar

रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप की सडकों पर हो रहे जलभराव के विरोध में कांग्रेसियों ने स्थानीय लोगों के साथ सडक पर धान लगा कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाये गये।

शुक्रवार को कांग्रेसी स्थानीय लोगों के साथ एकीकृत हुए और उन्होंने कैंप की खस्ताहाल सडक और जलभराव को लेकर नगर निगम एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाये। कांग्रेसियों ने सडक पर धान लगा कर विरोध प्रकट किया।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि जरा सी बारिश होते ही सडक की स्थिति दयनीय हो जाती है। जिससे व्यापारियो व स्थानीय लोगो को दिक्कतों का सामन करना पड़ता है। कांग्रेसी बार बार भाजपा सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे है, परन्तु भाजपा सरकार सुनने को राजी नहीं है। लोगों की लगातार आवाज उठाने के बावजूद भाजपा जनता की आवाज को अनुसुना कर रही है।

पार्षद मोहर खेडा का कहना कि विधायक शिव अरोड़ा ने आश्वासन दिया था कि सडक का निर्माण जल्दी होगा,परन्तु इतना समय बीतने के पश्चात भी सडक का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। सडक का ई-टैंडर पास होने के बावजूद भी सडक निर्माण कार्य लंबे अंतराल से क्यो अटक रहा है। जनता जवाब मांग रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता रानी, दीप्ती गर्ग, सतीश कुमार, श्विपद सरकार, गोपाल भसीन, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे के घायलों का हाल-चाल जाना

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और साथ ही घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की […]
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर चमोली हादसे के घायलों का हाल-चाल जाना

You May Like