टीकाकरण के मामले में भारत के 5 राज्यों ने दुनिया के 5 बड़े ताकतवर देशों को पछाड़ा

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच में देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.73 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक कुल 64,49,552 खुराक दी गई। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से जोखिम वाली आबादी के बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण जरिया है। उच्च स्तर पर टीकाकरण अभियान की लगातार समीक्षा की जाती है।

उत्तर प्रदेश बनाम अमेरिका
उत्तर प्रदेश में रोज 11.73 लाख से अधिक खुराक दी जा रही है। यह अमेरिका में रोजाना लग रही खुराक से काफी ज्यादा है। दरअसल, अमेरिका में रोजाना 8.07 लाख टीकों की खुराक लगाई जा रही है।

गुजरात बनाम मैक्सिको
गुजरात में रोजाना 4.80 लाख टीकों की खुराक लगाई जा रही है। यह मैक्सिको में लगने वाली रोजाना 4.56 लाख खुराक से कहीं अधिक है।

कर्नाटक बनाम रूस
कर्नाटक में रोजाना 3.82 लाख खुराक लग रही है। जबकि रूस में 3.68 खुराक ही लगाई जा रही है।

मध्य प्रदेश बनाम फ्रांस
मध्य प्रदेश में टीकों की 3.71 लाख खुराक रोज दी जा रही है, जबकि फ्रांस में यह संख्या 2.84 लाख ही है।

हरियाणा बनाम कनाडा
हरियाणा में रोजाना 1.52 लाख खुराक लगाई जा रही है। जबकि कनाडा में टीकाकरण की रोजाना संख्या काफी कम है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वहां पर एक दिन में महज 85 हजार खुराक ही लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जलभराव के बीच राकेश टिकैत ने दिया धरना, बोले-खेतों के लिए बरस रहा सोना

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन पिछले 9 महीने से भी ज्यादा समय से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की एक तस्वीर सामने आई, जो काफी चर्चा में है। दरअसल, किसान नेता राकेश टिकैत दिल्ली में हुई भारी […]
जलभराव के बीच राकेश टिकैत ने दिया धरना, बोले-खेतों के लिए बरस रहा सोना

You May Like