तमंचे के बल पर बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को बनाया बंधक

News Hindi Samachar
देहरादून हथियारबंद चार बदमाशों ने नेहरू कालोनी में एक निजी स्कूल संचालक के घर में दिनदहाड़े महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाश स्कूटी और मोटरसाइकिल पर बेखौफ हरिद्वार मार्ग की तरफ भाग निकले। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त वीके अग्रवाल का नेहरू कालोनी के सी ब्लाक में घर है। बीमारी के चलते चिकित्सक ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है। बदमाश ने तमंचा निकाला और सबको चुप कराते हुए कहा कि यदि किसी ने कुछ किया तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद तमंचे के बल पर सुनीता और रश्मि को बंधक बना लिया। उसके पीछे से एकाएक तीन और बदमाश अंदर घुसे गए। तीनों के हाथों में चाकू थे। बदमाशों ने महिलाओं को डराते हुए गहने व नकदी देने को कहा। डर के मारे सुनीता ने अपने हाथों में पहने चार सोने के कड़े और कुंडल निकालकर बदमाशों को दे दिए। इसके बाद एक बदमाश ने रश्मि के हाथों से भी तीन अंगूठियां निकाल लीं। बदमाशों ने दोनों को कमरों में चलने के लिए कहा। वहां से उनके पर्स में रखे 15 हजार रुपये भी ले लिए। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार ही बताई जा रही है। संदीप अग्रवाल की तहरीर पर नेहरू कालोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य मार्ग के सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हरिद्वार मार्ग की ओर जाते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडियाना शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, लोगों से किया वहां से निकलने का आग्रह

रिचमॉन्ड:  अमेरिका में ओहियो सीमा के पास इंडियाना शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लगने के बाद लोगों से वहां से निकलने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग इंडियानापोलिस से 112.6 किलोमीटर पूर्व में वेन काउंटी के रिचमॉन्ड में लगी। […]
इंडियाना शहर में एक औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग, लोगों से किया वहां से निकलने का आग्रह

You May Like