बुधवार, 12 जुलाई 2023 का पंचांग

News Hindi Samachar

धर्म-संस्कृतिः राष्ट्रीय मिति आषाढ़, 21 शक संवत् 1945 प्रथम (शुद्ध) श्रावण कृष्ण, दशमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2080।

सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 28 जिल्हिजा 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जुलाई सन् 2023 ई॰

सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 06 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ

भरणी नक्षत्र सायं 07 बजकर 44 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ धृतिमान योग प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ

वणिज करण प्रातः 06 बजकर 03 मिनट तक उपरात बव करण का आरंभ

चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 58 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा

सूर्योदय का समय 12 जुलाई 2023 : सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 12 जुलाई 2023 : शाम 7 बजकर 22 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2023 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 2 बजकर 48 मिनट से 4 बजकर 26 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रात को 7 बजकर 43 मिनट से सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2023 :

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। भद्रा सुबह 5 बजकर 57 मिनट से शाम को 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

आज का उपाय : आज गणेशजी की पूजा करें और उन्‍हें दूर्वा अर्पित करें।

आचार्य कृष्णदत्त शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इन वस्तुओं का दुबारा प्रयोग लाता है घर में दरिद्रता

धर्म-संस्कृतिः हम हमेशा अपने घरों में अपने आराध्य देव के पूजा-पाठ को अंजाम देते हैं। इसके लिए हम कई तरह की वस्तुओं को उपयोग में लाते हैं। इनमें कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जो हमेशा काम में आती हैं, लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी भी होती हैं, जिनका कोई काम नहीं […]
इन वस्तुओं का दुबारा प्रयोग लाता है घर में दरिद्रता

You May Like