भाजपा ने अंकिता हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी के पिता और भाई को पार्टी से निकाला

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को पार्टी से पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने भी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से भी निकाल दिया है। इस मामले में सीएम धामी ने कहा कि चाहे कोई भी हो, इस मामले में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद बीजेपी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उसके भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने ये जानकारी दी है।  पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर देर रात बुलडोजर भेजकर उसे गिराने करने की कार्रवाई की गई। उ त्तराखंड में ऐसा पहली बार है, जब सीधे तौर पर प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई की हो। पुलकित आर्य बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है। विनोद आर्य उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और यूपी के सह-प्रभारी हैं। विनोद आर्य के बड़े बेटे अंकित आर्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं और इस वक्त वो राज्य पिछड़ा आयोग में उपाध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं :गणेश जोशी

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री ने देहरादून के कौलागढ़ रोड स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज ओएनजीसी कैंपस में द्वितीय देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने योगासन भी किया। […]
योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं :गणेश जोशी

You May Like