भारत ने पुरूषों की केनोए युगल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य जीता 

News Hindi Samachar
हांगझोउ: भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सालाम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषों की केनोए 1000 मीटर युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । भारतीय जोड़ी ने 3 : 53 . 329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है । भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को रजत पदक मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस हिंदुओं को बांटकर जातीय जनगणना पर प्रधानमंत्रीमोदी का बड़ा बयान

जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जातीय जनगणना के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस के..जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी..के बयान पर उसे आड़े हाथों लेते हुए कहा हैं कि वह देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कुचक्र कर रही है। मोदी ने आज यहां भाजपा की […]
कांग्रेस हिंदुओं को बांटकर जातीय जनगणना पर प्रधानमंत्रीमोदी का बड़ा बयान

You May Like